HomeAccidentचमोली : नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर फैला करंट, 15 की मौत

चमोली : नमामि गंगे प्रोजेक्ट साइट पर फैला करंट, 15 की मौत

ADVERTISEMENTS

चमोली, उत्तराखंड: बुधवार की सुबह उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें चमोली बाजार के पास स्थित नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर एक करंट फैल गया। हादसे में 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी झुलसे हुए हैं। मृतकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

साइट पर करंट फैलने से मरने वालों में चौकी प्रभारी भी शामिल

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के साइट पर इस समय 24 लोग मौजूद थे, और फैले करंट के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है जहां उनके चिकित्सीय परीक्षण के बाद उनकी स्थिति का स्पष्टीकरण होगा।

बिजली के तीसरे फेस में आई दिक्कत

चमोली के ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि बीती रात को बिजली के तीसरे फेस में एक फेलयूर हो गया था। सुबह तीसरे फेस को जोड़ने के बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया। हादसे के पीछे इसी करण तलाशी जा रही है।

यह हादसा चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के काम के दौरान हुआ है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इस प्रोजेक्ट के काम की रफ्तार तेज हो गई थी। इस हादसे के बाद अधिकारियों ने जांच के लिए शीघ्र तैनाती का आदेश दिया है।

हादसा राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती

यह हादसा राज्य और केंद्र सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है और स्थानीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेना है। घातक हादसे के पीड़ित परिवारों को समर्थन और मदद प्रदान किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने समस्त इलाके में बचाव के उपायों को जांचने का काम शुरू कर दिया है और घातक हादसे की वजहों को गहराई से छानने के लिए जुटे हैं।

हादसे की विस्तृत जांच और मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने के साथ, सरकार ने ऐसे घातक घटनाओं को रोकने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी वादा किया है।

मारपीट के 04 आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध, 06-06 साल का कारावास

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments