लालकुआं। सेंचरी पल्प एंड पेपर के जनसंपर्क अधिकारी जगमोहन उप्रेती का निधन हो गया है। वे कोरोना से पीड़ित थे। उन्हें दो दिन पहले ही सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। सेंचुरी के एचआर विभाग में कार्यरत उप्रेती डायबिटीज, लीवर इन्फेक्शन तथा अन्य बीमारी से पीड़ित भी थे। यहां के एक प्राइवेट चिकित्सालय ने उन्हें सुशीला तिवारी में ले जाने की सलाह दी थी। जहां पर उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया ।
एसटीएच उनका देर रात इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी निधन की खबर से कारखाने में शोक का माहौल है। उप्रेती एक माह से कारखाने में नहीं आए थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




