HomeBreaking Newsधन्य भाग : 80 साल की उम्र में पहली बार मनाया जन्मदिन...

धन्य भाग : 80 साल की उम्र में पहली बार मनाया जन्मदिन और छोड़ चले संसार

ADVERTISEMENTS

CNE DESK/मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone) में हुई एक घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक 80 साल के बुजुर्ग ने जन्मदिन के रोज इस संसार से अलविदा कह दिया। खास बात यह है कि उन्होंने जीवन में पहली बार साथियों के कहने पर केक काटा और जन्मदिन मनाया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनका निधन हो गया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र अंतर्गत पहाड़सिंह पुरा के रहने वाले रघुवंशी समाज के नारायण सिंह रघुवंशी एक बेहद सामाजिक व्यक्ति थे। वह नित्य योग किया करते थे। जिस कारण उनका एक अलग समूह भी था। उन्होंने साथियों के कहने पर 80 साल की उम्र में जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।

 80 साल की उम्र में पहली बार मनाया जन्मदिन और छोड़ चले संसार
80 साल की उम्र में पहली बार मनाया जन्मदिन और छोड़ चले संसार

जन्मदिन के रोज केक काटा गया, नाच—गाना हुआ और मुंह मीठा कराया गया। तमाम लोग और योग कक्षाओं के सभी साथी उनसे मिलने आये। रात 11 बजे तक उन्हें बधाई देने लोग आते रहे। अचानक रात में 3 बजे हार्ट अटैक आने से बुजुर्ग की मौत हो गई।

जीवन के अंतिम पल को किया खूब एन्जॉय

नारायण सिंह रघुवंशी के साथियों का कहना है कि उन्हें इस बात का सकून है कि बुजुर्ग ने जीवन के अंतिम पल को खूब एन्जॉय किया। 80 साल की आयु में जन्मदिन मनाते वक्त वह बहुत खुश थे। खूब हंसी—खुशी का माहौल रहा, नाच—गाना चला। बर्थडे सलीब्रेट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई। फिर देर रात जब उनकी मौत हो गई तो हर कोई हैरान था।

बुजुर्ग की थी मस्ती की टोली

रघुवंशी रोज योग करते थे। इसके लिए वह मस्ती की टोली से जुड़े थे। यह टोली नियमित योग अभ्यास से स्वस्थ रहने का संदेश देती है। नारायण सिंह के निधन पर मस्ती की टोली के टोली के तममा सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

योग स्थल पर ही हुआ अंतिम संस्कार

मस्ती की टोली के सदस्यों सहित तमाम लोग बड़ी संख्या में उनकी शवयात्रा में शामिल हुए। कुंदा स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। यह वही जगह है, जहां वे रोज योग किया करते थे।

बहुत स्वस्थ थे नारायण सिंह

इधर रघुवंशी समाज के वरिष्ठ सदस्य मनोज रघुवंशी ने बताया कि नारायण सिंह रघुवंशी पूरी तरह स्वस्थ थे। बुढ़ापे में भी उनकी दिनचर्या नियमित थी। 80 साल की आयु में भी वह रोज सुबह 6 बजे मस्ती की टोली के साथ योग करते थे। विगत छह माह से योग कर रहे थे। जिस कारण उनका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता था। अब किसी को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा कि बुजुर्ग अब इस दुनियां में नहीं रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments