कालाढूंगी। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर तहसील में एसडीएम गौरव चटवाल ने पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कानूनगो राजेश चौहान, प्रवीण शर्मा, पटवारी राजीव बिष्ट, मीना कोहली, अरुण देवरानी, गोविंद अधिकारी, संजय तिवारी, पंकज एवं इमरान खान, हीरा सिंह, धीरज पांडे आदि उपस्थित थे। इधर पंत जयंती समारोह समिति द्वारा गोस्वामी विद्या मंदिर में पंत जयंती सादगी के साथ मनाई गई। यहां उनके चित्र पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान समिति संयोजक व भाजपा नेता तारा चंद्र पांडे, प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर गुप्ता, किशन सिंह बिष्ट, घनश्याम बोरा, रमेश मुखर्जी, दीवान बिष्ट, महेंद्र दिगारी, लक्ष्मण सिंह देऊपा, शुभम, गोपाल बुधलाकोटी आदि उपथित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


