HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः सीडीओ पहुंचे भाकड़पंत गांव, चौपाल लगाई

बागेश्वरः सीडीओ पहुंचे भाकड़पंत गांव, चौपाल लगाई

ADVERTISEMENTS

👉 विभागों ने ग्रामीणों को योजनाओं से कराया रुबरु

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने ग्राम पंचायत भाकड़पंत में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों एवं एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं को आजीविका संवर्द्धन के लिए पालीहाउस, मत्स्य पालन, बकरी पालन, डेयरी, मुर्गी पालन का कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सीडीओ ने कहा कि दुग्ध व सब्जी उत्पादन से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है। आज दूध और सब्जी का भाव किसानों को घर बैठे मिल रहा है। जरूरत सोच बदलने की है। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा पेयज लाइन मरम्मत कार्य कराने, पुलिया आंगनबाडी भवन निर्माण कराने की मांग रखी। मुख्य विकास अधिकारी सिंचाई नहर सहित विभिन्न विकास कार्याे का निरीक्षण भी किया। चौपाल में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीप चंद्र कांडपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण व बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments