HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अंधेरे में खनन सामग्री भरते दो डंपर पकड़े, दोनों चालक फरार,...

अल्मोड़ा: अंधेरे में खनन सामग्री भरते दो डंपर पकड़े, दोनों चालक फरार, डंपर सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वन विभाग की टीम ने तड़के अंधेरे में छापेमारी कर मोहान वन क्षेत्रांतर्गत दो डंपरों को अवैध रूप से खनन सामग्री भरते पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों डंपरों के चालक फरार हो गए। वन विभाग ने ट्रकों को सीज कर लिया है।

हुआ यूं कि अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत बेतालघाट के समीप अल्मोड़ा वन प्रभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बिसगोली गधेरे में दो डंपर अवैध रूप से खनन सामग्री भरते पाए गए। मामला गत दिवस तड़के का है। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाते हुए अवैध खनन साम्रगी भर रहे दोनों डंपरों संख्या यूके 04 सीी 7909 एवं यूके 04 सीबी 9073 के चालक मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने दोनों ट्रकों को सीज करते हुए मोहान वन क्षेत्र मुख्यालय पर खड़ा करवा दिया गया। वन महकमे की टीम में वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी मोहान गंगासरन, वन दरोगा हरिहर सिंह बिष्ट, वन आरक्षी आलोक कुमार, राजीव पाण्डेय, त्रिभुवन उपाध्याय आदि सम्मिलित रहे। अल्मोड़ा वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने इस टीम को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments