HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः दुकान परचून की और शराब बेचते पकड़ा गया

अल्मोड़ाः दुकान परचून की और शराब बेचते पकड़ा गया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिले के भतरोंजखान थानांतर्गत भौनखाल कस्बे में एक परचून दुकानदार रंगेहाथों अवैध रूप से शराब की बिक्री करते पकड़ा गया। उसकी दुकान से देशी शराब के 40 पव्वे भी बरामद हुए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जिले के भतरोंजखान थाना पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर कस्बा भौनखान में दुकानों की चेकिंग की, तो परचून की दुकान चलाने वाले दिनेश सिंह को रंगेहाथों अपनी परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब बिक्री करते पकड़ा। उसकी दुकान से 40 पव्वे देशी शराब भी बरामद हुई। इस पर आरोपी दुकानदार दिनेश सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी हरड़ा तड़ियाल, भतरौजखान, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना भतरोंजखान में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। चेकिंग करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक हेम चन्द्र पंत, एसआईवी जगत सिंह, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह, एचजी चन्दन सिंह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments