HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : बिठोरिया में आटा चक्की से नगदी उड़ाने वाला निकला...

हल्द्वानी न्यूज : बिठोरिया में आटा चक्की से नगदी उड़ाने वाला निकला दमुवाढूंगा का, गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने बिठोरिया नंबर एक में गत दिनों हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी शांतनु पराशर ने यहां पत्रकारों को बताया कि लाल सिंह कॉलोनी विठोरिया नंबर 1 पर स्थित शिवा जनरल स्टोर और उसके साथ लगती आटा चक्की से चोरों ने एक सफेद रंग का बैग जिस में जय अंबे स्वीट्स लिखा था, जिसके अंदर दुकान की बिक्री व आटा चक्की से प्राप्त नगद रुपए, आधार कार्ड व अन्य कागजात रखे पार कर लिए। इसके अलावा एक गुल्लक व एक कटोरी जिसमें रेजगारी रखी थी वह भी पार कर ली गई। पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए लगभग 12 सीसीटीवीज की फुटेजों के आधार पर का विगत दिनों जेल से छूटे अपराधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। तो पता चला कि बरेली के झोरपुर निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मण मौर्य निवासी कुमाऊं कॉलोनी जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा में आया है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके पास से पुलिस को चुराए गए चार हजार रूपये कागजात आदि भी बरामद हो गए। पुलिस की टीम में उप निरीक्षक त्रिभुवन जोशी, कांस्टेबल वीरेंद्र रावत , संजय लाल,उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी थाना मुखानी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments