HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: इधर कांग्रेस से निष्कासन, उधर भाजपा से नाता

अल्मोड़ा: इधर कांग्रेस से निष्कासन, उधर भाजपा से नाता

ADVERTISEMENTS

🖋️ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रहे बबलू अल्मियां का प्रकरण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डुंगर सिंह अल्मियां उर्फ बबलू अल्मियां को संगठन में सभी पदों से हटाते हुए 06 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ ने बताया कि पार्टी की बैठकों में लगातार गैर​हाजिर रहने और संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण उन्हें हटाया गया है। बबलू अल्मियां को एलडीएम/सोमेश्वर प्रभारी भी बनाया गया था।

दूसरी ओर बबलू अल्मियां ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने देहरादून में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सोमेश्वर। उन्हें भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। बबलू अल्मियां का कहना है कि उनका कांग्रेस से मोह भंग हो गया था तथा भारतीय जनता पार्टी के अनुशासन और संगठनात्मक मजबूती से वह प्रेरित हुए। इसी कारण उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। बताते चलें कि बबलू अल्मियां डौनी से क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा कांग्रेस में ब्लाक व जिला स्तर में कई बार पदाधिकारी रह चुके हैं। उन्हें एक दिन पूर्व ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित किया था।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments