HomeBreaking Newsहल्द्वानी : पैट्रोल पंप संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जिला बदर की...

हल्द्वानी : पैट्रोल पंप संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जिला बदर की तैयारी

ADVERTISEMENTS

✒️ पूर्व से ही मारपीट सहित कई मामलों में आरोपी

हल्द्वानी। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर पेट्रोल पंप संचालक विक्की सतवाल पर मुकदमा दर्ज किया है। उस पर पूर्व से ही मारपीट सहित कई मामले हैं। पुलिस के अनुसार अबकी बार आरोपी को जिला बदर किए जाने की तैयारी चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार विक्की सतवाल पर एक परिवार को घर में घुसकर धमकाने का आरोप लगा है। डी क्लास तल्ली हल्द्वानी निवासी पंकज कुमार जोशी ने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सतवाल पैट्रोल पंप के संचालक विक्की सतवाल ने उनसे सोलर प्लांट लगवाया था। रुपये मांगने पर आरोपी उन्हें आए दिन धमकाता रहता है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 11 मई रात करीब दो बजे विक्की सतवाल ने उन्हें फोन कर धमकाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोपी से खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही तमाम शिकायतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यहां स्कूल में एक साल से पानी नहीं, सिर पर ढोकर ला रहे पेयजल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments