HomeBreaking Newsभीमताल ब्रेकिंग : ककोड़ में बीमारी फैलने की झूठी सूचना देने वाले...

भीमताल ब्रेकिंग : ककोड़ में बीमारी फैलने की झूठी सूचना देने वाले नारायण सिंह पर मुकदमा दर्ज

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

भीमताल। ककोड़ गांव के एक व्यक्ति को गांव में बीमारी फैलने और 17 बच्चों के बीमार होने की झूठी सूचना प्रशासन को देना भारी पड़ गया। उसके खिलाफ झूठी सूचना देकर प्रशासन को परेशान करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उपजिलाधिकारी एवं लाकडाउन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि धारी तहसील के ग्राम ककोड़ निवासी नारायण सिह पुत्र नैनसिह द्वारा जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में ग्राम ककोड़ में बीमारी फैलने की सूचना दी गई थी। उसने यह भी बताया था कि गांव में 17 बच्चे बीमार हो गए हैं।
इस सूचना पर उन्होंने मंगलवार को ग्राम ककोड़ में तहसीलदार नितेश डागर के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम भेजी, टीम द्वारा गांव मे जांच की गई तो बीमारी फैलने की सूचना गलत पाई गई। तहसीलदार नितेश डागर ने गलत सूचना देने, बीमारी फैलने की अफवाह, ग्राम में भय का माहौल फैलाने पर नारायण सिह पुत्र नैनसिह के खिलाफ धारा 188,505 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।

ADVERTISEMENTSAd

उपजिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी का नाजुक दौर चल रहा है इस दौरान किसी के भी द्वारा गलत सूचनाएं देने, किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments