HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग, बताया कैसे करें एसएसबी की तैयारी

रानीखेत महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग, बताया कैसे करें एसएसबी की तैयारी

ADVERTISEMENTS

रानीखेत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की करियर काउंसलिंग सेल द्वारा सेवा चयन बोर्ड एसएसबी की तैयारी कैसे करें विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित कार्यक्रम किया गया।

सुश्री देविका एस नायर द्वारा एसएसबी के विभिन्न चरणों की तैयारी को उदाहरण सहित विस्तार पूर्वक समझाया गया। वक्ता द्वारा डिमांडिंग क्वालिटी ऑफ एसएसबी विषय पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि युवा पीढ़ी यदि नियमित रूप से परिश्रम करती है तो अवश्य ही लक्ष्य प्राप्त होगा तथा एसएसबी युवा पीढ़ी के लिए देश की सेवा करते हुए आगे बढ़ने का सर्वोत्तम विकल्प है। बताया गया गया कि यदि वे मन, वचन और कर्म से देश सेवा का संकल्प लेते हुए परिश्रम करते हैं तो वे अवश्य ही सफलता के शिखर को प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा पुष्पेश पांडे द्वारा अतिथि महोदय का स्वागत करते हुए किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डॉ दीपा पाण्डेय द्वारा किया गया। व्याख्यान में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों तथा एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का समापन डॉ रश्मि रौतेला द्वारा अतिथि गण का आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर डॉ महिराज मेहरा डॉ निधि पांडे, डॉ कोमल गुप्ता व कैरियर काउंसलिंग सेल के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments