HomeCrimeब्रेकिंग हल्द्वानी : यूपी के बिलासपुर से चुराई कार, नैनीताल पहुंच गया...

ब्रेकिंग हल्द्वानी : यूपी के बिलासपुर से चुराई कार, नैनीताल पहुंच गया ऐश करने, लौटते वक्त पकड़ा गया

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यूपी के रामपुर जिले के बिलासुपर थाने के सूचना पर काठगोदाम पुलिस ने चोरी गई किआ साल्टोज कार बरामद करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। कार की कीमत 16 लाख रुपये बताई गई है। आज बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश पुलिस ने थाना काठगोदाम आकर बताया कि उनके थाना क्षेत्र से कल एक दिसंबर की रात को एक कार KIA SALTOS सफेद रंग चोरी हो गई है। जिसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। सूचन दी गई कि चोरी के बाद चोर कार को लेकर नैनीताल की ओर भागा है। चोरी से संबंधित सूचना पर अभियुक्त की गिरफ्तारी व वाहन बरामदगी हेतु काठगोदाम के थाना प्रभारी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिपाही रवि कुमार व मोहन जुकरिया भीमताल तिराहे के पास जा डटे। हल्द्वानी ब्रेकिंग : एमबीपीजी कॉलेज में महिला प्राध्यापक कोरोना संक्रमित, कॉलेज में तीन दिन का अवकाश

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

साथ में बिलासपुर पुलिस भी थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नैनीताल की ओर से आ रही KIA SALTOS सफेद रंग बिना नंबर प्लेट की कार को रुकवा कर चालक को दबोच लिया। कार में सवार हरमन सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी ग्राम बीबरा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी का मामला बिलासपुर थाने का था इसलिए आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी और कार को बिलासुपर पुलिस को सौंप दिया गया।

ब्रेकिंग भवाली : नैनीबैंड के पास बंद पड़े घर में चोरी के बाद चोर लगा गए आग

उत्तराखंड की गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली को गूगल ने दिया कीबोर्ड पर स्थान, प्रदेश के लिए गौरवशाली क्षण

कोरोना ब्रेकिंग : कोरोना संक्रमण में उछाल, आज 516 नए मामले आए सामने, 13 ने तोड़ा दम, देखें अपने जिले का हाल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments