HomeAccidentकैंची धाम आ रहे श्रद्धालुओं की कार की ट्रक से जोरदार भिडंत,...

कैंची धाम आ रहे श्रद्धालुओं की कार की ट्रक से जोरदार भिडंत, 04 घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/खैरना। यहां कैंची धाम के पास एक मोड़ पर उत्तर प्रदेश के पर्यटकों की कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भर्ती कराया है।

श्रद्धालुओं की कार की ट्रक से जोरदार भिडंत
श्रद्धालुओं की कार की ट्रक से जोरदार भिडंत

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह 08 बजे के करीब कैंची धाम के पास मोड़ पर कैंची धाम दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की कार संख्या UP 32ML 5091 ट्रक संख्या UK 04TB 9602 से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे कार मौके पर रोड में पलट गई। कार सवार चार व्यक्ति अमाश जायसवाल, गर्व पांडे, सुनीता पांडे, निशी गुप्ता निवासीगण लखनऊ, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए1

सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद तत्काल सभी घायलों का रेस्क्यू कर भवाली अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलकों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस की तत्परता से घायलों को समय पर चित्सिालय पहुंचाये जान से उनकी जान बच गई।

Click 👉 यहां सड़क किनारे मिली महिला की लाश, हड़कंप

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments