HomeAccidentअल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही कार रामगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त, यात्री सुरक्षित

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही कार रामगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त, यात्री सुरक्षित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी
अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक स्विफ्ट कार रामगढ़ के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई और खाई में गिरने से बाल—बाल बची। संयोग से वाहन में सवार तीन लोगों को कोई चोट नही आई। हालांकि इस दुर्घटना के बाद दोपहर के समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी देर तक जाम लग गया। जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को करीब एक बजे अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही स्विफ्ट कार संख्या यूके 02ए 4157 रातीघाट के रामगढ़ के पास अनियंत्रित हो कर पहाड़ी से जा टकरायी। गनीमत रही कि वाहन में सवार 3 लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं दुर्घटना को देखते ही सड़क पर चल रहे अन्य लोगों ने तीनों यात्रियों को गाड़ी से बाहर निकाला। भारी मशक्कत के बाद वाहन को सड़क के एक तरफ लगाया गया और आधे घंटे बाद जाम खुल पाया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments