HomeAccidentमसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, युवक-युवती की मौत, तीन घायल

मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, युवक-युवती की मौत, तीन घायल

Accident News | सोमवार तड़के देहरादून में मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी घूमने जा रहे युवाओं की कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बताया जा रहा है कि, पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी।

मृतकों की पहचान आयुष शर्मा (30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, 34/3 ब्लॉक 4 तेग बहादुर रोड और अवनी कुकरेती (29) पुत्री आशीष कुकरेती, 82/1 रजनी कुंज सोलागढ़ रोड के रूप में हुई है।

वहीं, सागर नरूला (29) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट (33 ) पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून, ईशा (28) पुत्री राकेश निवासी 91/B चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments