HomeAccidentअल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे केंटर की कार से भिड़ंत, मौके पर...

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे केंटर की कार से भिड़ंत, मौके पर पहुंची पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे एक गैस के केंटर की खीनापानी के पास सामने से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। चैकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे गैस के केंटर संख्या यूके 01 5 सीए 0819 की हल्द्वानी से बेरीनाग को जा रही एक कार संख्या यूके 05 बी 1884 से खीनापानी के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। संयोग से इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा। इधर सूचना मिलने पर क्वारब चौकी से पुलिस कांस्टेबल आनंद राणा व गोपाल बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां घटना का जायजा लिया व जरूरी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार कार चालक कमलेश डांगी पुत्र बलवंत सिंह निवासी बेरीनाग, जवाहर चैक, पिथौरागढ़ व कैंटर चालक उमेश नाथ पुत्र चंद्र नाथ निवासी अल्मोड़ा की आपस में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments