HomeBreaking NewsNainital : खतरे का सबब बने हुए हैं विशाल बोल्डर, जद में...

Nainital : खतरे का सबब बने हुए हैं विशाल बोल्डर, जद में आ रहा आबादी क्षेत्र

⏩ भूस्खलन क्षेत्र में रह रहे 60 परिवारों को बड़ा खतरा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

⏩ एडीएम ने किया निरीक्षण, भू वैज्ञानिकों के लिए सुझाव

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

जनपद नैनीताल के तोक ढांगण में वचनढूंगा के संवेदनशील बोल्डर पहाड़ी के नीचे रहने वाले अबादी क्षेत्र में खतरे का सबब बनने हुए हैं। दुर्घटना की संभावना को देखते हुए अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा आज ग्राम चोपड़ा में संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी द्वारा ग्राम चोपड़ा, तहसील नैनीताल के तोक ढांगण में वचनढूंगा स्थान पर संवेदनशील बोल्डरों के सुरक्षित निस्तारण हेतु संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त ग्रामवासियों के साथ वार्ता की तथा भू-वैज्ञानिक टीम को क्षेत्र में हुये भूस्खलन से बचाव हेतु अतिशीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।

गांव को आपदा से बचाने के लिए भूवैज्ञानिकों द्वारा सुझाव दिया गया कि भूस्खलन क्षेत्र में आबादी से लगे हुए वन क्षेत्र के निकट स्थिर रूप से पड़े हुए बडे़ बोल्डरों के पास एक प्लेटफार्म का निर्माण कर तथा उसमें पत्थरों की पिचिंग कर दी जाए, जिससे ऊपर से खिसकने वाले पत्थर इस प्लेटफार्म पर आकर स्थिर हो जायेंगे। इससे आबादी को भी कोई क्षति नहीं होगी।

भूस्खलन क्षेत्र में पड़े हुए पांच बोल्डरों को कन्ट्रोल ब्लास्टिंग के माध्यम से हटाया जाने का भी सुझाव दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि संवेदनशील बोल्डर पहाड़ी की चोटी हिलटॉप पर स्थित हैं, जिसकी ढलान पर लगभग 200 मी. नीचे आबादी व मकान बने हुये हैं। ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि उस ग्राम सभा में लगभग 60 परिवार स्थापित हैं, जबकि संवेदनशील बोल्डरों के खिसकने के फलस्वरूप इसकी जद में 7-8 भवन आ सकते हैं। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया कि इन बोल्डरों के नीचे भी पहाड़ी में कई दरारें पड़ी हुई है, जिससे वर्षा का जल भूमि के अन्दर जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान संगीता आर्या, भू-वैज्ञानिक लेखाराज, अधिशासी अभियंता सिंचाई केएस बिष्ट, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राज मार्ग विजय कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि जीएस जनौटी, अवर अभियंता पीएमजीएसवाई सुंदर रावत, तहसीलदार नवाजिस खलिक, राजस्व निरीक्षक मीनाक्षी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments