HomeAccidentदुःखदः फिर होकरा सड़क में कार दुर्घटना, दो लोगों की मौत

दुःखदः फिर होकरा सड़क में कार दुर्घटना, दो लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

👉 इसी जगह चंद रोज पूर्व वाहन दुर्घटना में गई थी 10 लोगों की जान

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः पिथौरागढ़ जिले के मसूरीकांठा-होकरा मोटरमार्ग में दुर्घटनाओं के रुकने का नाम नहीं ले रही है। गत गुरुवार को इसी मार्ग पर दुर्घटना होने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और मंगवार को पुनः एक कार दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। कार गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना नाचनी पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनो शवों को निकालने में कामयाब रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि 2 लोगों के शव गहरी खाई में गिरे हुए हैं और सड़क से दिख रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई है।

सूचना पर नाचनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कार दुर्घटना में मृतक खुशाल सिंह (45 वर्ष) और यमुना (35 वर्ष) बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के सिरी गांव निवासी बताए गए हैं। बताया जाता है कि हादसा उसी जगह हुआ है, जहां बीते सप्ताह एक कार दुर्घटना में बागेश्वर के शाम भनार निवासी 10 लोगों की मौत हो गई थी। पीएमजीएसवाई ने इस बदहाल सड़क को चौपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया है। इसके बावजूद लोग यहां से वाहन ले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments