लालकुआं। वन विभाग डोली रेंज की टीम ने सेमल की अवैध लकडी के ढुलान में लगे कैन्टर को जब्त किया है। वन विभाग की टीम खनन व अवैध लकडी के कटान वालों के ऊपर लगातार कार्रावाई कर रही है। वन विभाग ने पिछले करीब 2 माह के अंदर 1 दर्जन से अधिक अवैध गाड़ियों को सीज किया है। उनसे लाखों रूपये का राजस्व भी वसूला गया गया है। अवैध खनन में लिप्त गाड़ियों और उनके चालकों के खिलाफ भी वन अधिनियम के तहत कार्रावाई की गई कार्रवाई है। डोली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि पिछले 2 माह के भीतर लाखों का राजस्व वसूला गया और कई गाड़ियों को बंद भी करा गया। उन्होंने कहा है कि अवैध खनन अवैध लकड़ी का कटान कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS



