HomeBreaking Newsकनाडा—भारत विवाद: हालात बिगड़े तो कनाडा नहीं भारत को चुनेगा अमेरिका !

कनाडा—भारत विवाद: हालात बिगड़े तो कनाडा नहीं भारत को चुनेगा अमेरिका !

ADVERTISEMENTS

✒️ अब पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने ट्रूडो ट्रूडो पर साधा निशाना

Former Pentagon Official Slams Justin Trudeau: ”ओसामा बिन लादेन जैसे पेशे से इंजीनियर होते हुए भी खतरनाक आतंकवादी था, वैसे ही हरदीप सिंह निज्जर सिर्फ प्लंबर नहीं था।” यह कहना है पेंटागन के पूर्व अधिकारी और अमेरिकन एंटरप्राइजेज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो माइकल रुबिन (Michael Rubin) का। उन्होंने इस बीच भारत कनाडा विवाद पर बड़ा सटीक बयान दिया है।

माइकल रुबिन (Michael Rubin) ने कहा कि कनाडा के पीएम को यह समझना होगा कि आतंकवादियों का साथ देकर वह अपने ही देश के लिए मुश्किल खड़ी करने जा रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यदि कभी अमेरिका के लिए कनाडा और भारत में से किसी एक को चुनना होगा तो निश्चित तौर पर अमेरिका भारत का साथ देगा।

उन्होंने कहा कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत पर आरोप लगाकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बड़ी गलती कर दी है। यहां तक कि कनाडा के सहयोगी ‘फाइव आइज’ (US, UK, New Zealand and Australia) देशों से भी कनाडा को वह समर्थन नहीं मिला, जिसकी वह उम्मीद कर रहे थे। वस्तुस्थिति तो यह है कि अधिकांश देश भारत—कनाडा विवाद पर चुप्पी साधे हैं।

पेंटागन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने जस्टिन ट्रूडो की तीखी आलोचना करते हुए साफ कहा कि ट्रूडो ने बिना सोचे भारत पर आरोप मड़ दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर कोई प्लंबर नहीं था। उसके हाथ बेबस लोगों के खून से सने थे। निज्जर वैसा ही प्लंबर था, जैसा ओसामा बिन लादेन Construction Engineer था। अमेरिका ने जो कासिम सुलेमानी और ओसामा बिन लादेन के साथ किया, वैसा ही अगर भारत खालिस्तानियों के साथ करे तो कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Click To Watch – Watch Video Michael Rubin

लेटस्ट : भारत—कनाडा विवाद में चीन की एंट्री, भारत का खुलकर समर्थन

भारत विरोधी खालिस्तानियों की कठपुतली बने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो !

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments