बागेश्वर: पुष्कर भैसोड़ा बने अध्यक्ष, हरजीत सिंह सचिव

👉 एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडलीय अधिवेशन 👉 नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स…

पुष्कर भैसोड़ा बने अध्यक्ष, हरजीत सिंह सचिव

👉 एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडलीय अधिवेशन

👉 नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मंडल का अष्ठम द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया है। अल्मोड़ा के पुष्कर सिंह भैसोड़ा कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए जबकि काशीपुर के हरजीत सिंह सचिव का चुनाव जीत गए हैं। विजेता पदाधिकारियों को भव्य स्वागत किया गया।

राजकीय इंटर कालेज परिसर पर आयोजित अधिवेशन के दूसरे चरण में कुमाऊं मंडल पदाधिकारियों के लिए मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए पुष्कर सिंह भैसोड़ा को 666 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नितेश शर्मा को 349 मतों के अंतर से हराया। शर्मा को 317 मतों पर संतोष पड़ा। तीसरे उम्मीदार रविंद्र पांडे को 108 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में 13 मत निरस्त किए गए।
उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद मेहता विजयी रहे। उन्हें 612 मत मिले। उन्होंने कौशल गुणवंत को 161 मतों से हराया। गुणवंत को 451 मत मिले और 40 वोट निरस्त किए गए। सचिव पद पर हरजीत सिंह निर्वाचित हुए। उन्हें 626 मत मिले। वह 173 मतों के अंतर से जीते। जबकि कमल चंद्र फुजारा को 453 मतों पर संतोष करना पड़ा।

संयुक्त मंत्री हेम चंद्र परगाई को 517 मत मिले। वह 172 मतों से जीते। कैलाश चंद्र पपनोई को 345 और हिमांशु गोस्वामी को 200 मतों पर संतोष करना पड़ा। संगठन मंत्री कैलाश सिंह कर्म्याल बने। उन्हें 580 मत मिले। वह 125 मतों से जीत हासिल की। मोहित तिवारी को 455 मत मिले। कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट बने। उन्हें 538 मत मिले और वह 24 मतों से विजयी घोषित हुए। गौरव कर्म्याल को 514 मत पडे। संप्रेक्षक सुनील कुमार बिष्ट बने। उन्हें 556 मत मिले और 80 मतों से जीते। मंगल सिंह को 476 मत मिले। उक्त के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन चंद्र पाठक, प्रचार मंत्री स्वप्निल खुल्बे, सांस्कृतिक मंत्री सावित्री मुनोला निर्विरोध रहे। चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कैलाश अंडोला की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। विजेताओं को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *