नैनीताल में 3.89 लाख बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान शुरू, आठों ब्लॉकों में अलर्ट टीमें तैनात

0
नैनीताल में 3.89 लाख बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान शुरू, आठों ब्लॉकों में अलर्ट टीमें तैनात
नैनीताल में 3.89 लाख बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान शुरू, आठों ब्लॉकों में अलर्ट टीमें तैनात

25 नवंबर को मॉप-अप दिवस पर छूटे हुए बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा

2,090 विद्यालयों और 1,530 आंगनबाड़ी केंद्रों में अभियान संचालित

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नैनीताल जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया गया। बुधवार, 18 नवंबर को शुरू हुए इस अभियान के तहत जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 3,89,860 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


ADVERTISEMENTS

अभियान का दायरा व्यापक रखते हुए जिले के 2,090 सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा 1,530 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त तकनीकी शिक्षण संस्थानों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव की दवा दी जा रही है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए आठों विकासखंडों में टीमें गठित

दवा सेवन के दौरान बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी आठ विकासखंडों में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों का गठन किया है। इन टीमों को किसी भी बच्चे में दवा सेवन के बाद प्रतिकूल प्रभाव अथवा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी सामने आने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर गठित मॉनिटरिंग टीमों ने विभिन्न विकासखंडों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा वितरण, सेवन की व्यवस्था और अभियान के क्रियान्वयन का जायजा लेकर संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

25 नवंबर को फिर चलेगा अभियान, छूटे बच्चों को मिलेगा मौका

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान के निर्धारित दिवस पर किसी कारणवश दवा सेवन से वंचित रहने वाले बच्चों को निराश होने की जरूरत नहीं है। ऐसे बच्चों के लिए आगामी 25 नवंबर को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने संबंधित अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे छूटे हुए बच्चों की पहचान कर निर्धारित तिथि पर उन्हें दवा का सेवन कराएं। विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र बच्चा इस अभियान के लाभ से वंचित न रहे।

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी निःशुल्क उपलब्ध होगी दवा

विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से दवा प्राप्त नहीं कर पाने वाले अभिभावकों के लिए भी स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था की है। ऐसे अभिभावक अपने बच्चों को जिले के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार एल्बेंडाजोल की गोली निःशुल्क दिला सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखना उनके शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ बेहतर पोषण के लिए भी जरूरी है। पेट में कृमि संक्रमण होने से बच्चों में खून की कमी (एनीमिया), कुपोषण, भूख में कमी और शारीरिक विकास प्रभावित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। निर्धारित खुराक में एल्बेंडाजोल का सेवन इन संक्रमणों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अभियान के तहत निर्धारित दवा अवश्य दिलाएं और स्वास्थ्य विभाग की इस जनस्वास्थ्य पहल में सक्रिय सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1