सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में 24 यूके गर्ल्स बटालियन ने शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट एवं बटालियन की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डा. ममता पंत ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। कैडेट्स द्वारा यह तिरंगा यात्रा परिसर में निकाली गई। जिसमें भारत माता की जय, हर घर तिरंगा जैसे नारों से देशभक्ति की अलख जगाई और भारत के वीरों सपूतों का भी स्मरण किया। इस मौके पर 24 यूके गर्ल्स बटालियन के सभी कैडेट्स व अन्य लोग मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


