HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः मॉक ड्रिल के जरिये कैडेटों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

बागेश्वरः मॉक ड्रिल के जरिये कैडेटों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः रेडक्रॉस समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार में चल रहे एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मे कैडेटों को आपदा प्रबंधन और प्रा‌थमिक उपचार के गुर सिखाए। आपदा के दौरान खोज बचाव कार्य करने का मॉक ड्रिल भी कराया गया।

ADVERTISEMENTSAd

रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय ने नेतृत्व में एनसीसी के 540 कैडेटों को आपदा के दौरान किये जाने वाले विभिन्न प्रकारों कार्याे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा को आने से रोका नहीं जा सकता, लेकिन खोज बचाव के गुर पता होने पर नुकसान को कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण प्रमोद जोशी ने कैडेटों को स्ट्रेचर निर्माण, रस्सी की मदद से आपदा प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना आदि सिखाया। फार्मासिस्ट हिमांशु जोशी ने प्राथमिक उपचार, पट्टी बांधने आदि की जानकारी दी।

मॉक ड्रिल के दौरान कैडेटों ने भूकंप से प्रभावित लोगों को घटनास्थल से बाहर निकालने, घायलों को एंबुलेंस तक सुरक्षित पहुंचाने, स्थानीय संसाधनों के उपयोग से स्ट्रेचर निर्माण करने आदि का अभ्यास किया। सचिव पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेटों को समापन दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर एनसीसी कमान अधिकारी कर्नल वीके उप्रेती,एडम कमांड कर्नल आर एस भंडारी , लेफ्टिनेंट मोहन जोशी, रेडक्रॉस प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, राजेंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments