HomeBreaking Newsकैबिनेट बैठक : धामी कैबिनेट ने 11 प्रस्तावों को दी मंजूरी

कैबिनेट बैठक : धामी कैबिनेट ने 11 प्रस्तावों को दी मंजूरी

ADVERTISEMENTS

प्रदेश की पहली योग नीति लागू, गोल्डन कार्ड पर गुड न्यूज

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून। धामी कैबिनेट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश की पहली योग नीति को मंजूरी दी है। साथ ही कर्मचारियों, पेंशनरों व उनके आश्रितों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज के लिए नई व्यवस्था पर मुहर लगा दी है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को 75 करोड़ रुपए लोन देना का निर्णय भी लिया है।

जानिए, क्या लिए गए फैसले

  • प्रदेश में पांच नए योग हब स्थापित होंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में 50% तक और मैदानी क्षेत्रों मे 25% तक सब्सिडी दी जाएगी। योग को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के योग शिक्षक को 250 रुपये की प्रतिपूर्ति दी जाएगी।
  • अटल आयुष्मान योजना, गोल्डन कार्ड के लिए 75 करोड़ का ऋण दिया जाएगा। इससे अस्पतालों को भुगतान होगा। सरकार एक नीति भी लाएगी, जिसके लिए हितधारकों से बात होगी।
  • देहरादून व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में मरीजों के तीमारदारों के लिए एम्स ऋषिकेश की भांति किसी संस्था के माध्यम से उनके रहने खाने की व्यवस्था की जाएगी। जमीन भी उपलब्ध होगी। ये सुविधा बेहद सस्ती दरों पर मिलेगी।
  • उत्तराखंड वित्त कब्जा और विक्रय नियमावली में किया गया संशोधन। इस नियमावली में मिथाइल अल्कोहल को भी किया गया शामिल।
  • राजकीय विभाग अधीनस्थ लेखा संवर्ग राजपत्रित नियमावली 2019 में किया गया संशोधन।
  • राज्य बाढ़ सुरक्षा का वार्षिक प्रतिवेदन को सदन में रखने पर मिली मंजूरी।
  • उत्तराखंड निबंध लिपिकवर्गीय कर्मचारी सेवा नियमावली 2025 बनाए जाने को मंत्रिमंडल दी मंजूरी। उत्तराखंड निबंध लिपिकवर्गीय कर्मचारी सेवा नियमावली 1978 की जगह बनेगी नई नियमावली।
  • उत्तराखंड सेवा क्षेत्र नीति 2024 में किया गया संशोधन।
  • उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के ढांचे में किया गया संशोधन, 11 पद सृजन को मंजूरी।
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments