HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव में अहम् भूमिका निभाएगा सी—विजिल एप

Bageshwar News: पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव में अहम् भूमिका निभाएगा सी—विजिल एप

कर्मचारी इसकी गहनता से ट्रेनिंग लें—विनीत
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि सी-विजिल एप पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके माध्यम से कोई भी चुनाव संबंधित शिकायत कर सकता है। इसके लिए कर्मचारियों को गहनता से प्रशिक्षण लेना होगा, तांकि समय आने पर इसका सही उपयोग हो सके।
यह निर्देश उन्होंने जिला कार्यालय सभागार में निर्वाचन कार्यों के नोडल अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बताया कि सी-विजिल में शिकायत मिलते ही संबंधित क्षेत्र की एफएसटी समय से शिकायत का निराकरण कर सकें। जनपद के मोनीटरिंग डेस बोर्ड पर शिकायत मिलते ही पांच मिनट के भीतर एफएसटी टीम को शिकायत प्रेषित करनी होगी तथा एफएसटी द्वारा हर हाल में 15 मिनट के अन्दर मौके पर पहुंचकर रेस्पोंस करना होगा व 30 मिनट के भीतर सम्पूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा की रिटर्निंग ऑफीसर स्तर तक की सम्पूर्ण कार्रवाई हेतु 100 मिनट का ही समय रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरई भी व्यक्ति चुनाव से संबंधित गड़बड़ियों की शिकायत कर सकते हैं। आम लोगों के लिए निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता और व्यय के उल्लघंन की रिपोर्ट तत्काल करने में काफी कारगर होगा। शिकायत करता फोटो या वीडियो क्लिप भी ऐप पर अपलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि मतदान भूतों का सैनेटाइजेशन किया जाएगा तथा मॉस्क दस्ताने भी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने कोविड-19 नियंत्रण हेतु चिकित्सक पैरामेडिकल तथा आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के निर्देश भी प्रभारी सीएमओ एवं नोडल स्वास्थ को दिए। प्रशिक्षण के दौरान बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं काटी जाएगी, उन्होंने मेडिकल टीम गठन करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। मेडिकल टीम के परीक्षण व स्वीकृति के आधार पर कार्मिक को निर्वाचन ड्यूटी से हटाया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, नोडल प्रशिक्षण पीडी संजय सिंह, संगीता आर्या आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments