HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विधायक मनोज तिवारी से मिले व्यापारी नेता, तहसील वापसी की...

अल्मोड़ा : विधायक मनोज तिवारी से मिले व्यापारी नेता, तहसील वापसी की मांग

ADVERTISEMENTS

✒️ विधायक ने दिया सार्थक आश्वासन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

तहसील को पुन: नगर के मध्य मल्ला महल में स्थापित करने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने विधायक मनोज तिवारी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। विधायक ने आश्वस्त किया कि वह इस लड़ाई में जनता के साथ हैं और इस हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

आज बुधवार को नगर व्यापार मंडल द्वारा अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी को तहसील को नगर के मध्य ऐतिहासिक मल्ला महल में लाने की मांग लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से आग्रह किया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के वह इस जनहित के मुद्दे पर अपना सहयोग और समर्थन दें। साथ ही आग्रह किया कि इस मांग को अपने स्तर से विधानसभा व शासन-प्रशासन के मध्य उठायें। विधायक ने उन्हें आश्वाशन दिया कि जनहित और उनकी विधान सभा क्षेत्र की जनता की पीड़ा को देखते हुए और नगर के ऐतिहासिक अस्तित्व को देखते हुए वह इस लड़ाई में जनता के साथ हैं। यह भी आश्वाशन दिया कि जिस भी रूप में भी सहयोग करना पड़ेगा वह साथ खड़े रहेंगे। मुलाकात करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव अमन नज्जौन आदि शामिल थे।

https://creativenewsexpress.com/unbelievable-04-innocents-spent-the-whole-night-in-front-of-leopard-in-almora/
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments