HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि पर कांग्रेस लाल, फूंका...

रानीखेत : गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि पर कांग्रेस लाल, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर निरंतर रसोई गैस सिलेंडर के दामों के विरोध में जिला व नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक में प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ता शनिवार को गांधी चौक पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पुतला दहन से पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को गरीब विरोधी ​बताते हुए तीखी निंदा की। नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जनता से वायदा किया था कि वो रोजगार, महंगाई पर नियंत्रण करेगी लेकिन विफल रही। जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई तथा अन्य मुद्दों पर सदैव जनता के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने के लिए संकल्परत हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक आक्रोश को व्यक्त किया। इस मौके पर महेश आर्या, गोपाल देव, प्रमोद पाल, महिपाल सिंह, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दकी, वसीम कुरैशी, एन०एस०यू०आई० अध्यक्ष कमल कुमार, हिमांशु नैनवाल, मोहम्मद शहनवाज़, पूर्व बी०डी०सी० मेंबर प्रकाश सिंह रावत, गोविन्द राम, दयाल राम, मोहम्मद सिराज आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments