HomeUttarakhandAlmoraदेघाट : गांजा तस्करी में लिप्त मिला BSC नर्सिंग का छात्र, कुल...

देघाट : गांजा तस्करी में लिप्त मिला BSC नर्सिंग का छात्र, कुल 6 दबोचे

ADVERTISEMENTS

गांजा तस्करों पर अल्मोड़ा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

देघाट व भतरौजखान में 06 दबोचे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गत रात्रि देघाट व भतरौजखान से कुल 6 तस्करों को धर दबोचा है। देघाट में नेक्सॉन कार में 29.986 kg गांजे के साथ 03 और भतरौजखान में इंडिका कार में 6.71 kg गांजे के साथ 03 तस्कर दबोचे गये हैं। कुल 9.16 लाख से अधिक कीमत का 36.696 kg गांजा बरामद हुआ है।

खास बात यह है कि देघाट में पकड़े गये तस्करों का सरगना हिमांशु मार्च में ही जेल से छूट कर आया था, वहीं एक तस्कर BSC नर्सिंग का छात्र निकला। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत कार्रवाई की गई है।

थाना देघाट में 29.986 गांजा बरामद

थानाध्यक्ष देघाट श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सोमवार की रात्रि को सुरमोली तिराहे करीब 300 मीटर घुगुती रोड से टाटा नेक्सॉन कार नंबर DL14 CJ 1385 से 03 आरोपियों के कब्जे से 03 कट्टों में कुल 29.986 किग्रा० अवैध गांजा बरामद किया। जिस पर उन्हें गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में धारा 08/20/60 NDPS अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। वाहन को सीज किया गया।

तस्करी में लिप्त कमल सिंह BSC नर्सिंग का छात्र

तस्करी के मामले में गिरफ्तार कमल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सरकथल थाना बादली टांडा जनपद रामपुर उधम सिंह नगर से BSC नर्सिंग कर रहा है। वहीं, दीपक कुमार पुत्र कमल राम ग्राम चकर गांव थाना सल्ट अल्मोड़ा का रहने वाला है। तीसरा आरोपी हिमांशु रावत उर्फ मकाऊ पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम चित्रकूट कॉलोनी थाना रामनगर जिला नैनीताल का है। पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि वे गांजा सराईखेत से लाकर रामनगर ले रहे थे। जिसे कम दामों खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे, जहां अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गांजे बारे में अन्य जानकारी की जा रही है।

बता दें कि इन तीन युवकों में से हिमांशु रावत उर्फ़ मकाऊ तस्करों के सरगना है। उसका लंबा—चौड़ा आपराधिक इतिहास है और वह हाल में जेल से छूटा है। इन युवकों से कुल 29.986 किग्रा० अवैध गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 7,49,650 रुपये है। देघाट पुलिस टीम में एसआई गंगा राम गोला, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, कांस्टेबल उपेन्द्र यादव व सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

थाना भतरौजखान पुलिस ने भी दबोचे तीन तस्कर

थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में गत रात्रि में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा बासोट भिकियासैंण रोड पर चेकिंग की गई। इस दौरान इन्डिका कार UP62AE 6599 को चैक किया गया तो 03 अभियुक्तों के कब्जे से कुल वजन 6.71 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिस पर सभी को गिरफ्तार करते हुए, थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वाहन सीज किया गया।

आरोपियों में रिजवान कुरैशी उम्र 28 वर्ष पुत्र जहीर अहमद निवासी ब्लाक रोड टंकी चौराहा के पास रामनगर जिला नैनीताल। मो० अबुजर उम्र 29 वर्ष पुत्र बिलाल निवासी ब्लाक रोड खताड़ी बड़ी मस्जिद के पास रामनगर जिला नैनीताल और मो० परवेज उम्र 28 वर्ष पुत्र अब्दुल रब निवासी कार्बेट नगर कॉलोनी ग्राम पुछड़ी थाना रामनगर जिला नैनीताल शामिल हैं।
इनसे बरामदगी 6.71 किलोग्राम अवैध गांजा की हुई है। कीमत 1,67,750 रुपये बताई जा रही है। भतरौजखान पुलिस टीम में प्रभारी चौकी भिकियासैंण संजय जोशी, हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी, कांस्टेबल अरविन्द चौधरी व संजीव कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments