HomeUttarakhandAlmoraAlmora: मिश्र में COP—27 में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटे अल्मोड़ा के भाई—बहिन

Almora: मिश्र में COP—27 में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटे अल्मोड़ा के भाई—बहिन

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
शर्मअल शेख (मिस्र) में जलवायु परिवर्तन पर हुए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर अल्मोड़ा के सगे भाई—बहिन जन्मेजय तिवारी और अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी स्वदेश लौट आए हैं। वापसी पर इन दोनों युवाओं ने कहा कि COP—27 में विश्व के तमाम देशों से पहुंचे युवाओं और नागरिक संगठनों की सक्रियता व लॉबिग से सम्मेलन में विकसित व विकासशील देशों के बीच नुकसान एवं क्षतिपूर्ति के सिद्धांत पर सहमति हुई है। सम्मेलन के दौरान इन युवाओं ने विभिन्न देशों कि मंत्रियों व सांसदों के अतिरिक्त भारत के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. भूपेंद्र सिंह यादव से भी मुलाकात की।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से संयुक्त राष्ट्र फ्रेम वर्क ऑफ क्लाइमेट चेंज कांफ्रेंस (यूएनसीसी) की ओर से आयोजित सम्मेलन में विश्व के लगभग 200 देशों की सरकारों एवं जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से चिंतित नागरिक संगठनों ने भागीदारी की। इन लोगों ने भारत सरकार के अधिकारियों, मंत्रियों के साथ नॉर्वे, जापान, बेल्जियम, जर्मनी समेत विश्व के तमाम देशों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन के कारण आ रही विपदाओं पर चर्चा की। जिसकी वैश्विक मीडिया में काफी चर्चा रही। जन्मेजय ने बताया कि भारत के युवाओं ने पर्यावरण मंत्री डॉ. भूपेंद्र यादव से वार्ता में जलवायु परिवर्तन क्षेत्र में काम कर रहे देश के युवाओं को सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाने एवं गतवर्ष ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में मंत्री से हुए विचार विमर्श को कार्यरूप देने के लिए निर्देश देने की मांग की।

इस मौके पर पर्यावरण मंत्री ने कहा कि धरती पर जलवायु परिवर्तन की विभीषिका को देखते हुए सरकारों के साथ समाज को भी अपनी जीवन पद्धति में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने हर हफ्ते वृहस्पतिवार को 2 से 3 बजे तक इस मामले में युवाओं से खुले मन से विचार करेगा। स्निग्धा और जन्मेजय ने कहा कि वो COP 27 के अनुभव को उत्तराखंड व देश के युवाओं के साथ साझा करेंगे। मालूम हो कि जन्मेजय राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में कार्यरत हैं, जबकि उनकी बहिन स्न्गिधा उच्च न्यायालय नैनीताल में अधिवक्ता हैं। ये दोनों उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के पुत्र—पुत्री हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments