HomeCNE Specialभाई—बहन ने बिना Coaching किया UGC NET Qualify, पढ़िये प्रेरणादायी ख़बर

भाई—बहन ने बिना Coaching किया UGC NET Qualify, पढ़िये प्रेरणादायी ख़बर

ADVERTISEMENTS

Poor father’s children qualified UGC NET

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

No coaching only online studies and help of youtube

यहां एक ​गरीब व दलित परिवार से संबद्ध भाई—बहन ने बिना किसी कोचिंग के महज YouTube व Online माध्यम से रात—दिन मेहनत से संयुक्त पढ़ाई कर यूजीसी नेट क्वालीफाई कर लिया है। निश्चित रूप से इन भाई—बहन का अथक श्रम व संघर्ष न केवल एक मिसाल है, बल्कि मौजूदा युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है।

कहा गया है कि अगर किसी के दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो एक न एक दिन लक्ष्य पूरा हो ही जाता है। यह भी जरूरी नहीं कि केवल तमाम सुख—सुविधाएं मिलने पर छात्र—छात्राएं टॉपर बनते हैं अथवा कोई उल्लेखनीय मुकाम हासिल कर पाते हैं। अकसर देखा गया है कि विपरीत परिस्थितियां इंसान को और निखार देती हैं। जिसकी बानगी गरीबी में पले—बढ़े दो भाई—बहन के संघर्ष की कहानी है, जो कि विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रेरणा भी है।

The story of struggle : Brother and Sister who grew up in poverty

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के जनपद सागर अंतर्गत एक छोटे से कस्बे खुरई के जगजीवन राम वार्ड निवासी पुष्पेंद्र कुमार अहिरवार तथा उसकी बहन भारती अहिरवार ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इन बच्चों के पिता काशीराम अहिरवार एक sanitary shop का संचालन करते हैं और काफी कठिन परिस्थितियों ने उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाया—लिखाया है। पुष्पेंद्र ने मैनेजमेंट विषय में तथा भारती ने योग विषय से नेट Qualify किया है। दोनों ने नवोदय विद्यालय से पढ़ाई की तथा वर्तमान में पुष्पेंद्र सागर विश्वविद्यालय Dr. Harisingh Gour University, Sagar के डिपार्टमेंट आफ कामर्स से रिचर्स स्कालरशिप कर रहे हैं, जबकि उनकी बहन भारती इसी विश्वविद्यालय से योग विषय से MSc कर रही है।

इन होनहार भाई—बहन का जीवन काफी संघर्ष में बीता है। इनके पिता काशीराम ​अहिरवार पहले गाड़ियों में पंचर लगाने का काम किया करते थे, जबकि अब उनकी सेनेटरी की दुकान है। पुष्पेंद्र और भारती के समक्ष दिक्कत यह थी अपनी पढ़ाई के लिए वह किसी महंगे संस्थान से कोचिंग नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने तय किया कि वह साथ बैठकर नेट परीक्षा की तैयारी करेंगे। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट को खंगालना शुरू किया। जहां से कुछ आनलाइन ​फ्री स्टडी मेटेरियल प्राप्त किये। साथ ही यू ट्यूब में भी नि:शुल्क शिक्षण का लाभ उठाया। काफी लग्न से पढ़ाई करने के उपरांत आखिरकार उन्होंने यूजीसी नेट क्वालीफाइ कर लिया। इन होनहार बच्चों की इस उपलब्धि पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments