ब्रेकिंग न्यूज | नैनीताल जिले में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 211 रिक्त पदों पर होगी चुनावी प्रक्रिया

0
ब्रेकिंग न्यूज | नैनीताल जिले में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 211 रिक्त पदों पर होगी चुनावी प्रक्रिया
ब्रेकिंग न्यूज | नैनीताल जिले में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 211 रिक्त पदों पर होगी चुनावी प्रक्रिया

30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को मतदान और 14 अक्टूबर को होगी मतगणना

हल्द्वानी समेत आठ विकासखंडों में चुनाव

CNE REPORTER, हल्द्वानी । नैनीताल जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन की अधिसूचना जारी हो गई है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में रिक्त 208 सदस्य ग्राम पंचायत पदों और 3 सदस्य क्षेत्र पंचायत पदों पर उपनिर्वाचन कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक और पंचायत स्तर पर चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।


ADVERTISEMENTS

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपनिर्वाचन के लिए समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें — ततैयों का कहर! महिला पर अचानक बोला हमला, अस्पताल भर्ती

इसके बाद 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी।

किस विकासखंड में कितने पदों पर चुनाव

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिले के आठ विकासखंडों में रिक्त पंचायत पदों पर उपनिर्वाचन कराया जाना है।

रामनगर विकासखंड में सदस्य ग्राम पंचायत के 16 पद और सदस्य क्षेत्र पंचायत का 1 पद रिक्त है।

कोटाबाग विकासखंड में सदस्य ग्राम पंचायत के 12 पद तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत का 1 पद रिक्त है।

हल्द्वानी विकासखंड क्षेत्र में सदस्य ग्राम पंचायत के 20 पदों पर उपनिर्वाचन होगा।

भीमताल विकासखंड में सदस्य ग्राम पंचायत के 18 पद रिक्त हैं।

धारी विकासखंड में सदस्य ग्राम पंचायत के 38 पद तथा सदस्य क्षेत्र पंचायत का 1 पद रिक्त है।

रामगढ़ विकासखंड में सदस्य ग्राम पंचायत के 19 पदों पर चुनाव कराया जाएगा।

बेतालघाट विकासखंड में सदस्य ग्राम पंचायत के 46 पद रिक्त हैं।

वहीं ओखलकांडा विकासखंड में सदस्य ग्राम पंचायत के 39 पदों पर उपनिर्वाचन होना है।

इस तरह जिले में सदस्य ग्राम पंचायत के कुल 208 और सदस्य क्षेत्र पंचायत के 3, यानी कुल 211 रिक्त पदों पर उपनिर्वाचन की प्रक्रिया होगी।

ब्रेकिंग न्यूज | प्रेम प्रसंग के शक में डबल मर्डर से सनसनी

विकासखंड मुख्यालयों पर होगी नामांकन प्रक्रिया

जिलाधिकारी ने बताया कि उपनिर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, प्राप्ति, जांच, नाम वापसी तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन सहित अन्य आवश्यक निर्वाचन संबंधी कार्यवाही संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर की जाएगी। प्रत्याशियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विकासखंड मुख्यालय में अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

चुनाव क्षेत्रों में लागू रहेगी आचार संहिता

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में उपनिर्वाचन कराया जा रहा है, उनके संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संबंधित क्षेत्रों में प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को आचार संहिता के प्रावधानों का पालन करना होगा।

नैनीताल जिले में पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल

उपचुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब संबंधित ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज होंगी। 30 सितंबर से नामांकन शुरू होने के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी, जबकि 5 अक्टूबर को चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रचार अभियान को गति मिलने की उम्मीद है। 12 अक्टूबर को मतदान और 14 अक्टूबर को मतगणना के साथ उपनिर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी।

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत, CBI जांच की मांग

ADVERTISEMENTS