HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज़ : एक सूत्रीय मांग को लेकर राजस्व कर्मियों का कार्य...

बागेश्वर न्यूज़ : एक सूत्रीय मांग को लेकर राजस्व कर्मियों का कार्य बहिष्कार

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक तथा राजस्व सेवक संघ एवं उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर किये जा रहे कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन भी राजस्व कर्मियों द्वारा तहसील प्रांगड़ कांडा में शांतिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन किया गया। 22 व 23 मार्च को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जा रहा है तथा मांग न मानने पर 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

राजस्व तथा भूलेख कर्मियों के द्वारा अपनी एक सूत्रीय मांग मनवाने के लिए ये कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। राजस्व परिषद द्वारा एक आदेश पारित किया गया है जिसके अनुसार तहसीलदार एवं नायाब तहसीलदार के पद रिक्त होने की स्थिति में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों को उनका कार्यभार दिया जा रहा है। जबकि नियमानुसार उक्त रिक्त पदों पर भूलेख कर्मियों की पदोन्नति होनी चाहिए अथवा भूलेख कर्मियों को उनका कार्यभार सौंपा जानना चाहिए। इस आदेश के अनुपालन में राज्य के कतिपय जनपदों में तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार का कार्यभार दिया गया है। भूलेख कर्मियों द्वारा उक्त आदेश को उनके साथ अन्याय बताते हुए आदेश का विरोध कर वापस लेने की मांग की जा रही है। इस संबंध में चरणबद्ध रूप से विरोध किया जा रहा है।

इस अवसर पर तहसील में आज हरीश चंद्र तिरुवा, रफत हुसैन, रघुवीर सिंह, सुशील चंद्र सहित सभी राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक, राजस्व सेवक तथा रजिस्ट्रार क़ानूनगी कार्य बहिष्कार पर रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments