HomeCrimeअयोध्या ब्रेकिंग : हो गया खुलासा डॉ. अभिषेक से रंगदारी मांगने वाला...

अयोध्या ब्रेकिंग : हो गया खुलासा डॉ. अभिषेक से रंगदारी मांगने वाला निकला उनके ही कर्मचारी का दोस्त, दोनों गिरफ्तार

पीयूष मिश्रा

अयोध्या। सिंह इमेजिंग के डॉ अभिषेक सिंह से डेढ़ करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार डायग्नोस्टिक सेंटर के ही कर्मचारी प्रेम चौहान ने ही यह पूरी साजिश रची थी। उसने अपने दोस्त प्रद्युम्न चौहान को डाक्टर के बारे में सारी जानकारी दी और इसके बाद प्रद्युम्न चौहान ने डॉक्टर को फोन करके डेढ़ करोड़ की रंगदारी मांगी थी। उसने रंगदारी न देने पर बेटे के अपहरण की धमकी दी थी । दोनों आरोपी बस्ती जनपद के रहने वाले हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र के ही देवकाली के पास पुलिस ने दोनों का गिरफ्तार कर लिया। उनके हवाले से एक तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद हुआ है। । डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार ने खुलासा करने वाले एसएचओ नीतीश श्रीवास्तव की टीम को 20 हज़ार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

यह थी हमारी पिछली खबर

डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से मांगी डेढ़ करोड़ की रंगदारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments