HomeBreaking News62 रुपये में बुक किया ऑटो, Uber ने भेज दिया 7.5 करोड़...

62 रुपये में बुक किया ऑटो, Uber ने भेज दिया 7.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल

ADVERTISEMENTS

Uber Auto Price: आज की यह खबर कुछ ऐसी है कि आप अगली बार ऑनलाइन टैक्सी और ऑटो बुकिंग करने से पहले सोचने को मजबूर हो जायेंगे। यहां एक शख्स ने 62 रुपये में ऑटो बुक किया, लेकिन उसके होश तब उड़ गए जब Uber ने 62 रुपये के किराए के बदले 7.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल भेज दिया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

उल्लेखनीय है कि आज के दौर में Uber, Ola, Rapido जैसी कंपनियों के माध्यम से अधिकांश कामकाजी लोग टैक्सी, ऑटो, बाइक आदि बुक करते हैं। ऑनलाइन टैक्सी और ऑटो बुकिंग न केवल सुविधाजनक है, बल्कि इनका बिल भी अकसर जनरल टैक्सी बुक करने से कम आता है। फिर भी कभी—कभी ऐस हो जाता है कि जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

यह है पूरा मामला

हुआ यूं कि दीपक तेनगुरिया नाम के एक शख्स ने Uber से ऑटो बुक कराया। जिसका किराया 62 रुपये दिखा रहा था। दीपक के अनुसार जब ट्रिप पूरी हुई तो गजब ही हो गया। Uber ने उपभोक्ता को 7,66,83,762 रुपये का बिल भेज दिया। बिल में waiting time और दूसरी डिटेल्स भी शामिल हैं। कंपनी ने ट्रिप का किराया 1,67,74,647 रुपये लगाया। वहीं, वेटिंग टाइम के लिए 5,99,09,189 रुपये का चार्ज लगा दिया है।

7.5 करोड़ से अधिक के बिल में 75 रुपये की छूट

इससे भी मजेदार बात तो यह रही कि Uber ने 7.5 करोड़ से अधिक के बिल में महज 75 रूपये की छूट भी दी है। इधर पीड़ित ने बिल के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है।

जिसमें उन्होंने अपनी ट्रिप की और अन्य जानकारी दी है। हालांकि, X पर पोस्ट के बाद कंपनी का जवाब आया है। कंपनी के support box में लिखा है कि उन्हें इस असुविधा के बारे में सुनकर दुख हुआ है। हमें थोड़ा वक्त दीजिए, जिससे हम इस समस्या की जांच कर पाएं। जल्द अपडेट किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments