HomeUttarakhandAlmoraआर्मी पब्लिक स्कूल (APS Almora) में 03 दिवसीय पुस्तक मेले का आगाज़

आर्मी पब्लिक स्कूल (APS Almora) में 03 दिवसीय पुस्तक मेले का आगाज़

ADVERTISEMENTS

✍️ कर्नल विनय यादव ने किया उद्घाटन

अल्मोड़ा के आर्मी पब्लिक स्कूल (APS Almora) में आज मंगलवार को तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ बाईसवीं राजपूत बटालियन अल्मोड़ा के कर्नल विनय यादव द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बताया कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। पुस्तक मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को पुस्तकों से जुड़ने के व्यापक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

इससे विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने में समर्थ हो पाएंगे। इस पुस्तक मेले में हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं में लिखी गई विज्ञान, इतिहास, साहित्य, व्याकरण, गणित आदि विषयों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों से संबंधित उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध हैं। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में इस पुस्तक मेले के प्रति खासा आकर्षण देखा जा रहा है।

नैनीताल शहर के मुख्य सात चौराहों का बदलेगा स्वरूप, डीएम के निर्देश

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments