HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः कटारमल सूर्य मंदिर एवं झूलादेवी मंदिर रानीखेत से प्रसिद्ध वाॅलीवुड...

अल्मोड़ा न्यूजः कटारमल सूर्य मंदिर एवं झूलादेवी मंदिर रानीखेत से प्रसिद्ध वाॅलीवुड गायक सोनू निगम अभिभूत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रसिद्ध वाॅलीवुड गायक सोनू निगम कुमाऊं के नैसर्गिक सौंदर्य से बेहद अभिभूत हुए। अल्मोड़ा के कटारमल में स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर और कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों में स्थापत्य कला को देख बेहद प्रभावित हुए।
दरअसल मधुर स्वर के धनी प्रसिद्ध वाॅलीवुड गायक सोनू निगम ने गत सप्ताह ही कुमाऊं दौरा किया। जिसके तहत वह अल्मोड़ा और कौसानी भी पहुंचे। इस बीच उन्होंने अपने इस दौरे की झलकियां साझा की हैं। जिनमें खासकर कटारमल सूर्य मंदिर और झूला देवी मंदिर रानीखेत का जिक्र किया है। श्री निगम ने बाबा नीम करौली महाराज कैंचीधाम से अपनी यात्रा शुरू की। सोनू निगम ने कटारमल सूर्य मन्दिर की यात्रा के दौरान सूर्य मंदिर की स्थापत्य कला की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वहां वह तब आश्चर्यचकित हुए जब उन्होंने यह जाना कि वर्ष में दो बार (फरवरी और अक्टूबर माह में) सूर्य की पहली किरण सूर्य मंदिर के गर्भगृह में स्थित सूर्य मूर्ति पर सीधे पड़ती है। यहां से वह झूला देवी मंदिर रानीखेत का दौरे पर निकले। जहां अधिसंख्य घंटियों को देखकर आश्चर्यचकित हो गए और उन्होंने ऐसे ऐतिहासिक मंदिरों व धरोहरों में मौजूद वास्तुशिल्प के संरक्षण के लिए जिला प्रशासन अल्मोड़ा और पर्यटन विभाग, उत्तराखण्ड की भी तारीफ की है। श्री निगम ने रानीखेत के बाद कौसानी और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का भी भ्रमण किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments