HomeUttarakhandAlmoraमणिपुर के हालातों को लेकर अल्मोड़ा व बागेश्वर में उबाल

मणिपुर के हालातों को लेकर अल्मोड़ा व बागेश्वर में उबाल

👉 गुस्सा उगला, केंद्र सरकार का पुतला फूंका, राष्ट्रपति शासन की मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मणिपुर में महिलाओं के साथ अभद्रता व बलात्कार की घटना एवं दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की शर्मसार करने वाली घटना से अल्मोड़ा व बागेश्वर में जबर्दस्त उबाल है। कांग्रेस व उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने इन हालातों का कड़ा प्रतिकार किया और केंद्र सरकार के पुतले फूंके गए और मणिपुर में भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की पुरजोर मांग उठाई।

अल्मोड़ा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में कांग्रेसजन यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए और मणिपुर के हालातों पर चिंता जताते हुए वहां महिलाओं के साथ अभद्रता, बलात्कार व निर्वस्त्र होकर घुमाने की घटनाओं पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। इन घटनाओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा ही तीन महीने से देश का राज्य मणिपुर जल रहा है और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, किंतु केंद्र सरकार ने मणिपुर मामले पर चुप्पी साधकर मणिपुर को आग से झुलसने के लिए छोड़ दिया। आरोप लगाया कि मणिपुर में केंद्र एवं मणिपुर सरकार के इशारे पर 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया, जो पूरे देश के लिए शर्मसार है। उन्होंने कहा कि अगर देश के प्रधानमंत्री के अंदर मानवता बची है, तो मणिपुर की भाजपा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, नगर महिला अध्यक्ष दीपा साह, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, जिला महामंत्री दिनेश पिलकवाल, गीता मेहरा, जिला मंत्री रोहित रौतेला, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, यूथ प्रदेश महासचिव मोहन देवली, धीरज गैलाकोटी, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद, यूथ विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, सभासद सचिन आर्या प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी शरद शाह, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, ललित सतवाल, अवनी अवस्थी, अमन अंसारी, जया जोशी, परितोष जोशी, तारा तिवारी, मनिराज सिंह मटेला, मनोज बिष्ट, अभिषेक तिवारी उमेश गुरानी, भानु बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
उपपा का मार्च, पुतला फूंका

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक एवं भारतीय समाज व संविधान को छलनी करने वाली घटना है और केंद्र सरकार से मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठाई। उपपा कार्यकर्ताओं ने आज घटना के विरोध में शिखर तिराहे से मिलन चौक तक मार्च निकाला और मणिपुर सरकार व केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि पूरे देश व समाज को लज्जित करने वाली इस हरकत पर मणिपुर, केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री की लंबी चुप्पी से पूरा समाज सकते में है। कार्यक्रम में उपपा की केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा, नगर अध्यक्ष हीरा देवी, केंद्रीय सचिव नारायण राम, जीवन चंद्र, सरिता मेहरा, भावना मनकोटी, चंपा सुयाल, नानीसार आंदोलन के राजेंद्र सिंह व विशन सिंह, गोपाल सिंह,लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह, वसीम अहमद, पान सिंह बोरा, गोपाल राम, किरन आर्या, उत्तराखंड छात्र संगठन की भारती पांडे, दीपांशु पांडे, राकेश कुमार, विद्या कनवाल, मनोज कनवाल, भास्कर भौर्याल, नाजिम अली, भारती आदि लोग उपस्थित रहे।
बागेश्वर में भी फूटा गुस्सा

बागेश्वर: मणिपुर में गत दिनों हुई घटना पर कांग्रेस में उबाल आ गया है। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। सभा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बेटियों को सुरक्षित रखने में नाकाम साबित हो रही है। उन्हीं के सांसद पर योन शोषण के आरोप लग चुके हैं। मणिपुर घटना ने देश को शर्मसार किया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में नफरती भीड़ ने कुकु महिलाओं पर योन हमला किया। इस घटना पर उन्होंने कड़ी निंदा की। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने व गृह मंत्री अमित साह, मणिपुर के सीएम एन वीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष धपोला ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दे रही है, वहीं बेटियां अपनी अस्मिता की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। सरकार उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, ललित गोस्वामी, राजेन्द्र टँगड़िया, देवेंद्र परिहार पुष्पा देवी, पूजा आर्या, कवि जोशी, विनोद पाठक, राजेंद्र परिहार, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub