HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : काठगोदाम-हल्द्वानी रेलवे लाइन पर मिला 25 वर्षीय युवक का शव

हल्द्वानी : काठगोदाम-हल्द्वानी रेलवे लाइन पर मिला 25 वर्षीय युवक का शव

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी अपडेट। यहां काठगोदाम-हल्द्वानी रेलवे लाइन पर आज बुधवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजपुरा चौकी क्षेत्रान्तर्गत काठगोदाम-हल्द्वानी रेलवे लाइन पर बुधवार को एक युवक का शव मिला, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय एवं रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जाने वाली ट्रेन के पायलट ने अपने अधिकारियों को सूचना दी कि आर्मी कैंट रेलवे फाटक काठगोदाम की ओर शव रेलवे लाइन पर पड़ा है।

पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त चोरगलिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर दानीबंगर निवासी 25 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र मोहन राम के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन से कटकर होना प्रतीत हो रही है, हादसा कैसे और किस ट्रेन से हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हल्द्वानी : 1 अगस्त को जनपद भ्रमण पर आ रही हैं मंत्री रेखा आर्य

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments