HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः भातखंडे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा की बोर्ड परीक्षाए 8 फरवरी से...

अल्मोड़ा न्यूजः भातखंडे संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा की बोर्ड परीक्षाए 8 फरवरी से होंगी, 15 जनवरी तक भर सकेंगे फार्म

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, जाखनदेवी, अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य योगेश पंत ने बताया कि भातखण्डे संगीत विद्यापीठ, लखनऊ से वार्षिक परीक्षा वर्ष 2020 के लिए संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षा फार्म संस्थान में उपलब्ध हो गये हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय 15 दिसम्बर, 2020 से शैक्षणिक कार्य के लिए खुल गया है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की वार्षिक बोर्ड परीक्षायें 8 फरवरी, 2021 से प्रारम्भ होंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्तिगत परीक्षार्थी एवं संस्थागत विद्यार्थी संस्था के कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक निर्धारित फार्म शुल्क जमा कर परीक्षा फार्म प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि 15 जनवरी, 2021 निर्धारित की गयी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments