HomeUttarakhandAlmoraअनगिनत ​जिंदगियां बचाने के काम आ सकता है रक्तदान : कर्नल शर्मा

अनगिनत ​जिंदगियां बचाने के काम आ सकता है रक्तदान : कर्नल शर्मा

CATC कैंप में रक्तदान शिविर

कैंप कमांडेंट कर्नल जितेन्द्र शर्मा ने किया शुभारंभ

रानीबाग, हल्द्वानी। कर्नल जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, इससे हम अनगिनत जिंदगियां बचा सकते हैं। कर्नल शर्मा यहां NCC के CATC (Combined Annual Training Camp) कैंप के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर को संबोधित कर रहे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस शिविर का आयोजन युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवता की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से किया गया।शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल जितेन्द्र शर्मा द्वारा रक्तदान करके किया। उन्होंने अपने इस प्रेरणादायक कदम से कैडेटों और उपस्थित अधिकारियों को समाज सेवा की दिशा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस रक्तदान शिविर में विवेकानन्द इंटर कॉलेज, रानीधारा, अल्मोड़ा सहित विभिन्न विद्यालयों के कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेडिकल टीम की देखरेख में रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई और सभी को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कर्नल जितेन्द्र शर्मा ने कहा, रक्तदान एक महान सेवा है। इससे हम अनगिनत ज़िंदगियां बचा सकते हैं। मुझे गर्व है कि हमारे कैडेट इस पुनीत कार्य में आगे आए हैं।

शिविर में विद्यालय के ANO लेफ्टिनेंट शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कैंप के अंतर्गत इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से युवा कैडेटों में देशभक्ति के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति सजगता भी विकसित की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments