HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : हरिद्वार में बच्ची से बलात्कार के विरोध में ब्लॉक...

लालकुआं न्यूज़ : हरिद्वार में बच्ची से बलात्कार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का दहन किया पुतला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के ऋषिकुल कॉलोनी में नाबालिग बच्ची के साथ हुए बलात्कार और उसकी हत्या के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों से पूरा देश कलंकित हुआ है।

यहां बिंदुखत्ता के शहीद स्मारक चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कामेटी के अध्यक्ष प्रमोद कालौनी के नेतृत्व में एकत्र दर्जानों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला भी दहन किया।

इस मौके प्रमोद कालौनी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बढ़ रही रेप व महिला उत्पीड़न की घटनाएं एक गंभीर चिन्ता का विषय है, जिसकी जितनी निन्दा की जाये उतनी कम है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद किया जा रहा है, उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित प्रदेशों में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

लालकुआं : अपने घर बिंदुखत्ता लौट रहे सैनिक की ट्रेन से गिरकर मौत

वही पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और सरकार अपने कार्यक्रम में व्यस्त हैं उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तब से प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है इससे स्पष्ट होता है की अपराधी को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है इसलिए वह खुलेआम हत्याकांड व बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में घटी घटना के पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ ही दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

ब्रेकिंग न्यूज़ : सुपरस्टार रजनीकांत अस्पताल में भर्ती

पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व पीसीसी सदस्य हरेंद्र सिंह बोरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, महिला उपाध्यक्ष बीना जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, मीना कपिल, महामंत्री केदार सिंह दानू, कवि राज धामी, यूथ विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, भुवन पांडेय, भगवान धामी, शेखर जोशी, गोविंद दानू, नंदकिशोर कपिल, बलवंत दानू, राजा धामी, सूरज राय, भगवत पांडेय, हरीश सुयाल, सागर कुमार, पुष्कर नेगी, अर्जुन नाथ, पप्पू नाथ, देवी दत्त पांडेय, लक्ष्मण धपोला, चंदन बोरा, मोहन कुडाई, हरीश पांडेय, मुन्ना आर्या, प्रकाश भट्ट, बाली आर्या सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments