HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा

बागेश्वर: 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान चलेगा

ADVERTISEMENTS

✍️ जिले में पार्टी ने अभियान की सफलता को तैयारी शुरू की

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा का सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से शुरू होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जनपद में भी सदस्यता अभियान चलाने के लिए जिला कार्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई।

भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में एवं सदस्यता अभियान प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल द्वारा कार्यालय में एक कार्यशाला की गई। उन्होंने बताया कि पूरे देश में सदस्यता अभियान का शुभारंभ 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी द्वारा किया जाएगा। उसके बाद प्रदेशों में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक दो चरणों में होगा। इसके लिए हर मंडल में प्रभारी नियुक्त कर लिए गए हैं। कार्यशाला में विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, कुंदन सिंह परिहार, सुरेश कांडपाल, डॉ. राजेंद्र परिहार, घनश्याम जोशी, संजय परिहार, सुरेश खेतवाल, दीपा आर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments