HomeUttarakhandAlmoraसीएम की घोषणा पर गदगद भाजपा कार्यकर्ता, आतिशबाजी—मिष्ठान वितरण

सीएम की घोषणा पर गदगद भाजपा कार्यकर्ता, आतिशबाजी—मिष्ठान वितरण

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

📌 सीएम धामी और डॉ. प्रमोद नैनवाल का जताया आभार

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रानीखेत के विकास के लिए की गई घोषणाओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में जश्न मनाया। स्टेडियम निर्माण व बिंसर में चिड़ियाघर की स्वीकृति सहित विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति पर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल का जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। यहां रविवार को गांधी चौक चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

वक्तताओ ने कहा कि रानीखेत की वर्षों पुरानी स्टेडियम की मांग पूरी हुई है। प्रदेश सरकार के मुखिया तथा क्षेत्र की विधायक नैनवाल का क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उनमें रानीखेत सिविल अस्पताल मैं सीटी स्कैन, एमआरआई, रानीखेत से तिपोला तक रोड निर्माण, बिनसर में चिड़ियाघर, भतरोजखान में मिनी स्टेडियम और अब 5 करोड़ से लागत एनसीसी ग्राउंड में स्टेडियम जैसे लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण के साथ पटाखे भी छोड़े। इस मौके पर छावनी परिषद के एकल सदस्य मोहन नेगी, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीप भगत, जिला उपाध्यक्ष विमल भट्ट, गणेश जोशी, जगदीश अग्रवाल, कुंदन नाथ, खजान जोशी, नंदन कुमार, उमेश पंत आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments