HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ता...

लालकुआं : भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ता का समर्पण निधि अभियान जोरों पर

लालकुआं। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए बिन्दुखत्ता क्षेत्र में समर्पण निधि अभियान उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। बिन्दुखत्ता के कार रोड़ से लेकर समस्त बिन्दुखत्ता क्षेत्र में घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ता समर्पण निधि एकत्रित कर रहे है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

यहां बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता समर्पण निधि एकत्रित करने के लिए लोगों के घर-घर पहुंच कर संपर्क कर रहे है। इस मौके पर बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि बिन्दुखत्ता क्षेत्र में भगवान श्रीराम के प्रति अपार आस्था देखी जा रही है लोग घरों के बाहर समर्पण निधि अभियान से जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं का इंतजार करते हुए मिलते हैं लोग आस्था, श्रद्धा और जो सहयोग करने की क्षमता है उसके मुताबिक सहयोग राशि दे रहे है इसमें क्षेत्र कि महिलाऐं बढ़-चढ़कर दान देकर सहयोग कर रही है।

इस दौरान मुख्य रूप से गिरीश जोशी, राकेश देवड़ी, दीपक राठौर, भूपेंद्र पाठक, हेम पांडे, संजय चौहान, दीपक भाकुनी, बालम बोरा, धन सिंह गड़िया, महेंद्र शाह, खिलाफ सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments