HomeUncategorizedबागेश्वर : पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार, जल्द तैयार...

बागेश्वर : पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार, जल्द तैयार होगी लिस्ट

ADVERTISEMENTS

जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद के अध्यक्षता में बैठक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसके लिए सभी जिला पंचायत सहित तीनो ब्लॉकों में पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की लिस्ट प्रभारियों द्वारा तैयार की जा रही है।

पार्टी जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान बक्ताओ ने कहा कि जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। प्रदेश व केंद्र की सरकार ने गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुँचाने का काम किया है। जिसका लाभ पार्टी को पंचायत चुनावों में मिलेगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उन्होंने कहा कि जहां भाजपा में एक सीट पर 4-4 प्रत्याशी टिकट की मांग कर रहे है। वही दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों को प्रत्याशी ढूंढे नही मिल रहे है। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक खेतवाल की धर्मपत्नी विशाखा खेतवाल सहित दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।

बलवंत सिंह भौर्याल, राजेंद्र राठौड़ गिरीश खेतवाल ,महेश खेतवाल नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल विक्रम सिंह शाही दीपा आर्य प्रकाश साह सभी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments