HomeUttarakhandAlmoraसल्ट : दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता की बढ़ गई मुश्किलें,...

सल्ट : दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता की बढ़ गई मुश्किलें, गंभीर धाराएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अब दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है। जबकि इससे पूर्व सिर्फ छेड़छाड़ की धारा लगाई गई थी।

उल्लेखनीय है कि आरोपी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पर पुलिस ने गंभीर धाराओं को शामिल करते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। ताजा बयान और मेडिकल जांच के आधार पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट की 3/4 धाराएं और 65 बीएनएस की धाराएं मामले में जोड़ी हैं।

आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। पहले उसके खिलाफ नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे मामले ने और गंभीर मोड़ ले लिया है। इधर एसएसपी अल्मोड़ा, देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कानून के तहत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

यह था पूरा घटनाक्रम

नाबालिग के परिजनों द्वारा राजस्व पुलिस में दी तहरीर में पूरी बात का खुलासा हुआ था। शिकायत में बताया गया था कि गत शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। तभी डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर भेजने की कोशिश करने लगा। मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार पीड़िता के परिजनों पर शिकायत न करने और समझौता करने की धमकी देता रहा। शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाई और वह राजस्व क्षेत्र देवायल पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी। आरोप है कि घटना के बाद दुष्कर्मी नेता पीड़ित परिवार को मुंह न खोलने के लिए धमकाता भी रहा था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments