HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : बाबा भीमराव अंबेडकर को दी भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण...

लालकुआं न्यूज : बाबा भीमराव अंबेडकर को दी भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि

लालकुआं। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी समेत कई संगठनों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एक गोष्ठी का आयोजन भी किया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उन्हें याद किया।
यहां लालकुआं वार्ड नंबर एक स्थित अम्बेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोकर एक नयी ताकत के रूप में उभरने का मार्ग प्रशस्त करने के लिये ऐसे संविधान का निर्माण किया जो विश्व के लिये मिसाल बन गया। बाबा साहेब केवल दलितों के नेता नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के नेता थे। देश की सेवा के लिए भारत बाबासाहेब का हमेशा आभारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के छः मुख्य कार्यक्रमों में से एक कार्यक्रम बाबा साहब की पुण्यतिथि है जिस पर सभी भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जो बाबा साहब के आदर्श पर चल रहा है इस दौरान सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments