HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : भाजपा नेता द्विवेदी ने साथियों संग दी पुलवामा शहीदों...

लालकुआं न्यूज : भाजपा नेता द्विवेदी ने साथियों संग दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

लालकुआं। पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिन्दुखत्ता स्थित शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें वीर जवानों की शहादत को नमन किया। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, हीरा सिंह भडारी, प्रकाश मिश्रा, बलवंत सम्भल, कमल जोशी, सुन्दर बोरा, रमेश कुनियाल, विनोद श्रीवास्तव, जगदीश पंत, पुष्पेंद्र मिश्रा, भाष्कर जोशी साहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस मौके पर हेमंत द्विवेदी ने कहा कि शहीद जवानों की शहादत देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकवादी हमला देश की संप्रभुता पर हमला था जिसका पूरा देश ने डटकर मुकाबला किया तथा इसमें शामिल आतंकवादियों को हमारे भारतीय सैनिकों ने घर में घुसकर नेस्तानाबूद किया।

उन्होंने सैनिकों की वीरता को नमन करते हुए कहा है कि हमारे सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान ने पुलवामा और पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि हमारे देश की सीमा से छेड़छाड़ का क्या परिणाम होता है उन्होंने सभी वीर शहीदों को नमन किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments